G-20 Dinner: मेन्यू में मेहमानों के लिए 500 से ज्यादा डिश, लिट्टी चोखा-काजू मटर और क्या है खास, देखें मेन्यू

G-20 Dinner: मेन्यू में मेहमानों के लिए 500 से ज्यादा डिश, लिट्टी चोखा-काजू मटर और क्या है खास, देखें मेन्यू
X
G-20 Summit Dinner: दिल्ली में जी-20 समिट के दौरान मेहमानों के लिए शानदार डिनर की व्यवस्था की गई है। शनिवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में डिनर का आयोजन किया गया है। खाने के मेन्यू में 500 से अधिक व्यंजन को शामिल किया गया है। देखें मेन्यू...

G-20 Summit Dinner: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन चल रहा है। आज यानी शनिवार शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में डिनर का आयोजन किया गया है, जिसमें मेहमानों के लिए कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए हैं। इस डिनर के लिए भारत के भी कई नेताओं को निमंत्रण दिया गया है। सभी के लिए इतने स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की गई है कि मेहमान इसे एक बार खाने के बाद भारतीय खाने के स्वाद को कभी नहीं भूल सकेंगे। बता दें कि भारत मंडपम के हाई लेवल हॉल नंबर 3 पर डिनर की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा भी नेता शामिल हैं। आइए हम आपको बताते हैं मेहमानों के खाने का मेन्यू क्या है।

यहां देखें खाने का मेन्यू

बता दें कि मेहमानों के खाने के लिए 500 से ज्यादा डिशेज मेन्यू में शामिल की गई है। सबसे पहले देसी फूड में दही भल्ला, भेलपुरी, समोसा, वड़ा पाव, गोलगप्पे, चटपटी चाट, दही पूरी, मिर्ची वड़ा, सेव पूरी, बीकानेरी दाल का पराठा, लीलवा कचौरी, पलाश, आलू दिल खुश, टिक्की और जोधपुरी काबुली पुलाव शामिल हैं। मिलेट से बने व्यंजनों में पराठे, समोसे, खीर और हलवा रखा गया है। इसमें दही के गोले, भारतीय मसालेदार चटनी से सजे कंगनी श्रीअन्न लीफ क्रिस्प्स, ग्लेज्ड फॉरेस्ट मशरूम, कुटकी श्रीअन्न क्रिस्प के अलावा भी कई प्रकार के मिष्ठान उपलब्ध हैं।

बिहार का लिट्टी चोखा भी मेन्यू में शामिल

बिहार का लिट्टी चोखा, राजस्थान का फेमस फूड बाजरे के साथ बनी दाल बाटी चूरमा, पंजाब का फेमस दाल तड़का, बंगाली रसगुल्ला, दक्षिण भारत का इडली, उत्तपम और मसाला डोसा, मालाबार का पराठा, उरुलाई वाथक्कल, इडली सांभर, मैसूर का डोसा, अनियन चिली उत्तपम, चांदनी चौक के स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं। सलाद में टॉस्ड इंडियन ग्रीन सलाद, चना सुंदल, पास्ता और ग्रिल्ड सब्जी सलाद शामिल है। वहीं, पनीर लबाबदार, पोटैटो लियोनेज, काजू मटर मखाना, सब्ज कोरमा, अर्राबियाटा सॉस में पेनी शामिल है।

ये भी पढ़ें...G20 Summit Manifesto: समिट के दौरान नई दिल्ली घोषणापत्र को मिली मंजूरी, 10 बिंदुओं में समझिए खास बातें

Tags

Next Story