G20 Summit 2023 Live: जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे चीन के PM ली कियांग

G20 Summit 2023 LIVE Updates: जी-20 शिखर सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए राष्ट्रीय राजधानी को शाही ढंग से सजाया गया है। जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में होगा, जिसके लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शिखर सम्मेलन नए उद्घाटन किए गए भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। भारत ने पिछले साल 1 दिसंबर को G20 की अध्यक्षता संभाली थी और देश भर के 60 शहरों में G20 से संबंधित लगभग 200 बैठकें आयोजित की गईं थीं। G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कई राष्ट्राध्यक्ष पहुंच चुके हैं और अन्य के शाम तक पहुंच जाने की उम्मीद है। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के लिए विभिन्न केंद्रीय राज्य मंत्रियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आइए जानते हैं अब तक कौन-कौन भारत पहुंच चुका है।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो दिल्ली पहुंचे
#WATCH | G-20 in India | Indonesian President Joko Widodo arrives in Delhi for the G-20 Summit#G20India2023 pic.twitter.com/MtOQ5ezDvA
— ANI (@ANI) September 8, 2023
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। एक के बाद एक विदेशी मेहमान भारत पहुंच रहे हैं। इसको लेकर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत की तैयारी है। गाजे-बाजे के साथ सभी मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है।
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो दिल्ली पहुंचे
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी के साथ सिवागत किया है। यह मीटिंग काफी अहम होने वाली है। भारत की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में दुनिया के लिए काफी बेहतर फैसले लिए जा सकते हैं।
#WATCH | G-20 in India | Canadian PM Justin Trudeau arrives in Delhi for the G-20 Summit
— ANI (@ANI) September 8, 2023
He was received by MoS Rajeev Chandrasekhar.#G20India2023 pic.twitter.com/QydfUkVVg0
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन दिल्ली पहुंचे
भारत में जी-20 समिट में शामिल होने के लिए तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। सभी मंत्रियों की तरह उनका भी जोरदार स्वागत हुआ है। देशभर की नजर इस समय भारत पर बनी हुई है।
#WATCH | G-20 in India | Turkey's President Recep Tayyip Erdogan arrives in Delhi for the G-20 Summit#G20India2023 pic.twitter.com/zdwDH8TZUf
— ANI (@ANI) September 8, 2023
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग भारत पहुंचे
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनका दिल्ली में स्वागत किया गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जी-20 समिट के लिए भारत आने से इनकार कर दिया था, इसके बाद ली कियांग को जिनपिंग की जगह भारत भेजा गया है।
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद दिल्ली पहुंचे
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने काफी बड़े नेता के रूप में दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें इस्लाम को अलग आयाम पर पहुंचाने का भी श्रेय दिया जाता है।
#WATCH | G 20 in India | President of the UAE, Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan arrives in Delhi for the G 20 Summit. pic.twitter.com/8oXztIwDxD
— ANI (@ANI) September 8, 2023
राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे भारत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर बाइडेन पीएम आवास पर पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच मुलाकात हो रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
नाइजीरिया के राष्ट्रपति सबसे पहले भारत पहुंचे
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल के पहले प्रमुख हैं और स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने उनका स्वागत किया। नाइजीरिया जी20 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित देश है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीनुबू की यात्रा के दौरान भारत और नाइजीरिया के बीच उच्च स्तरीय विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।
विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक भी भारत पहुंची
विश्व व्यापार संगठन (WTO) की महानिदेशक डॉ. नगोजी ओकोन्जो-इवेला जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार रात नई दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचीं। साथ ही,अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा भी दिल्ली पहुंची हैं। उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया था। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन सहित विश्व के अन्य नेता, ओईसीडी के महासचिव माथियास कॉर्मन, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल अर्थव्यवस्था मंत्री, मेक्सिको के रक़ेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज़, दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए देश में पहुंचे हैं।
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे। इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनका स्वागत किया। साथ ही राजधानी दिल्ली के ही एक होटल में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।
#WATCH | Argentina President Alberto Fernández arrives in Delhi for the G20 Summit.
— ANI (@ANI) September 8, 2023
He was received by MoS for Steel and Rural Development, Faggan Singh Kulaste. pic.twitter.com/hWTmnMb9Ov
इटली की पीएम मेलोनी भी भारत पहुंचीं
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचीं। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने उनका स्वागत किया। इटली की पीएम को दिल्ली के हयात रेजेंसी होटल में ठहराया जाएगा। इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जियोर्जिया मेलोनी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया।
#WATCH | G 20 in India | Cultural dance performance at Delhi airport to welcome Italian Prime Minister Giorgia Meloni, who arrived to attend the G20 Summit, earlier today. pic.twitter.com/ZZHsn4lukZ
— ANI (@ANI) September 8, 2023
कोमरोस संघ के अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे
कोमोरोस संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ (EU) के अध्यक्ष, अज़ाली असौमानी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे। रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने उनका स्वागत किया।
#WATCH | President of the Union of Comoros and Chairperson of the African Union (AU), Azali Assoumani arrives in Delhi for the G20 Summit.
— ANI (@ANI) September 8, 2023
He was received by MoS for State for Railways, Coal and Mines, Raosaheb Patil Danve. pic.twitter.com/oEUI6gB57G
अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन भी शाम तक भारत पहुंचेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन नई दिल्ली में ऐतिहासिक जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत रवाना हो गए हैं, जिसकी अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। बिडेन, जिनके साथ अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ जेन ओ'मैली डिलन और ओवल ऑफिस संचालन के निदेशक एनी टोमासिनी होंगे, के शुक्रवार शाम को द्विपक्षीय चर्चा के लिए पीएम मोदी से उनके आवास पर मिलने की उम्मीद है। वार्ता का प्राथमिक फोकस भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर होने की उम्मीद है। अमेरिका के राष्ट्रपति दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में ठहरेंगे। होटल की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS