Rajasthan Election Result: राजस्थान में जादूगर का जादू खत्म, केंद्रीय मंत्री शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज

Rajasthan Election Result: राजस्थान में जादूगर का जादू खत्म, केंद्रीय मंत्री शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज
X
Rajasthan Vidhan Sabha Result 2023: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नतीजों को लेकर गहलोत पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है राज्य में जादूगर का जादू खत्म हो गया है। पढ़ें रिपोर्ट...

Rajasthan Vidhan Sabha Result 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। देश की नजर मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के नतीजों पर टिकी हुई थी। इसी बीच राजनीतिक हलकों से कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। राजस्थान में पूर्ण बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद बीजेपी को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आलोचना की है।

गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- जादूगर का जादू खत्म

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली है। जनता जादूगर के जादू से बाहर आ गई है और उनका तिलिस्म भी टूट गया है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है। लोगों ने गरीबों के कल्याण और महिलाओं के सम्मान के लिए वोट किया। लोगों को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा नहीं था। भ्रष्टाचार मिटाने के लिए लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ फैसला लिखा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी बहुमत हासिल कर सत्ता में आएगी। 199 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के लिए 100 सीटों की जरूरत है। बीजेपी 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।

कायम रहेगा रिवाज

2018 विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने राज्य में बहुमत से जीत हासिल की और वसुंधरा राजे सरकार का अंत हो गया। अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बने और सचिन पायलट उनके उप-मुख्यमंत्री बने, लेकिन इसके बाद कांग्रेस के अंदर लंबी लड़ाई चली, जिसके कारण 2020 में सचिन पायलट को उप-मुख्यमंत्री पद गंवाना पड़ा। भाजपा राज्य के मतदान के इतिहास के आधार पर राज्य में वापसी करना चाहती है। निवर्तमान पार्टी, गहलोत बनाम पायलट की तकरार और महिला सुरक्षा, प्रश्न लीक जैसे अन्य मुद्दों के अलावा, कांग्रेस इस प्रवृत्ति को उलटने और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य को बरकरार रखने पर नजर गड़ाए हुए है।

Tags

Next Story