गांधी परिवार छुट्टी मनाने पहुंचा शिमला, पंजाब की राजनीतिक जानकारी लेते हुए सोनियां गांधी भी हुईं रवाना

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) में जा रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भी शिमला जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra ) पहले से ही बच्चों के साथ शिमला में छुट्टियां मना रही हैं।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) शिमला पहुंचने के बाद सीधे अपने घर छराबड़ा पहुंच गईं। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी अपना समय यहीं परिवार के साथ बिताने के लिए यहां पहुंची हैं। पुलिस का कहा है कि गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी पंजाब (Punjab) की राजनीति की जानकारी लेते इसी रास्ते से शिमला जा रही हैं। गांधी परिवार की शिमला यात्रा निजी बताई जा रही है। प्रियंका गांधी के साथ उनके बच्चे और पति रॉबर्ट वाड्रा भी हैं। सूत्रों की मानें तो गांधी परिवार शिमला में कुछ दिन बिताएगा। प्रियंका गांधी की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस के जवान उनके आवास के पास तैनात किए गए हैं।
गौरतलब है कि इसी वर्ष जून के महीने में प्रियंका गांधी वाड्रा अपने निजी दौरे पर शिमला पहुंची थी। प्रियंका ने यहां पर तीन से चार दिन बिताए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा का घर शिमला से लगभग 13 किमी दूर स्थिति है। इस घर को स्थानीय सुविधाओं के हिसाब से पहाड़ी डिजाइन में बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS