Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी के ये 10 अनमोल विचार, जीवन को बना देंगे बेहद आसान

Gandhi Jayanti 2022: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) के रूप में मनाया जाता है। ब्रिटिश शासन से देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का अहम योगदान था। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात (Gujarat) के पोरबंदर (Porbandar) में हुआ था। जिन्हें लोग बापू के नाम से भी पुकारते है। देशभर में इस साल गांधी जी की 153वीं जयंती मनाई जाएगी। बापू के उच्च विचार न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे है। आज हम आपको महात्मा गांधी के अनमोल विचारों के बारे में बताएंगे, जिनका पालन कर आपके जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। इन विचारों को आप अपने मित्र, परिजनों को भी शेयर कर सकते है।
महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के 10 अनमोल विचार
पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
आप जो करते हैं वह नगण्य होगा। लेकिन आपके लिए वह करना बहुत अहम है।
हम जिसकी पूजा करते है, उसी के समान हो जाते हैं।
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।
कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है। क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है।
ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।
जिस दिन प्रेम की शक्ति और शक्ति के प्रति प्रेम हावी हो जाएगी, दुनिया में अमन आ जाएगा।
धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS