Gandhi Jayanti: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बोलीं, आज महिलाएं सुरक्षित नहीं

Gandhi Jayanti: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बोलीं, आज महिलाएं सुरक्षित नहीं
X
गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कुछ लोग आरएसएस को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं।

सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो झूठ की राजनीति करते रहे हैं। वो कभी गांधी जी के अहिंसा के दर्शन को नहीं समझ सकते हैं। भारत और गांधी एक दूसरे के पर्याय हैं।

लेकिन आज आरएसएस भारत का पर्याय बन रहा है। बीते कुछ सालों से जो हो रहा है उससे गांधी जी की आत्मा को पीड़ा महसूस हो रही होगी।

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर इस बार कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली कार्यालय से राजघाट स्मारक तक 'पदयात्रा' निकाली है। जिसमें पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। राजघाट पर समाप्त होने के बाद सोनिया गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाएंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story