गूंगी-बहरी नाबालिग लड़की से पहले किया गैंगरेप और फिर बचने के लिए फोड़ी आंखें

गूंगी-बहरी नाबालिग लड़की से पहले किया गैंगरेप और फिर बचने के लिए फोड़ी आंखें
X
बिहार के मधुबनी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें हैवानियत की सारी हदें पार हो गई हैं। मधुबनी जिले में एक गूंगी लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। दरिंदों ने नाबालिग गूंगी लड़की से पहले गैंगरेप किया, फिर उसकी आंखें फोड़ दी।

बिहार के मधुबनी जिले से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मधुबनी जिले में एक गूंगी लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरिंदों ने नाबालिग गूंगी लड़की से पहले गैंगरेप किया, फिर उसकी आंखें फोड़ दी। उसे नाजुक हालत में रेफर किया गया है।

दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित लड़की की उम्र करीब 15 साल बताई गई है। वह बोल नहीं सकती है। गूंगी और बहरी भी है। केवल वह अपराधियों को देख कर ही पहचान सकती थी। शायद इसी वजह से अपराधियों ने उसकी दोनों आंखें फोड़ डाली। सभी अपराधी गांव के ही बताए जा रहे हैं।

बहरहाल, पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गांव व पंचायत के मुखिया रामएकबाल मंडल ने मोबाइल से फ़ोन कर पूरी जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित दिव्यांग लड़की घर से बाहर गांव के चौर में बकरी चराने गई थी। उसके साथ गांव के और भी बच्चे गए हुए थे।

करीब ढ़ाई बजे वहां से आकर एक लड़की ने घटना के बारे में बताया। तब परिजनों ने उसकी खोजबीन में लगे, जहां गांव से कुछ दूर बाद दूसरे गांव मनोहपुर गांव के निकट चौर में पीड़ित लड़की बेहोश पाई गई। परिजनों ने घायल अवस्था में पीड़ित दिव्यांग लड़की को उमगांव सीएचसी में भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सकों ने लड़की की स्थिति नाजुक देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है । आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए उसकी आंखें फौड़ दी। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि लड़की की आंखों को किसी नुकीली चीज से फोड़ा गया है। आंख पूरी तरह फूटा हुआ है जिससे फूटे आंख बह रहा था। बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Tags

Next Story