गुजरात: सूरत के प्रिंटिंग मिल में गैस लीक हुई, दम घुटने से 6 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा गंभीर

गुजरात (Gujarat) के सूरत में आज सुबह-सुबह एक प्रिंटिंग मिल में गैस लीक (Gas leaked) हो गई। इस घटना में 6 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत (6 employees died) हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। जिस कारण इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
जानकारी के मुताबिक, विश्व प्रेम डाइंग एंड प्रिंटिंग मिल के पास टैंकर से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ है। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, मिल के पास एक नाला है। एक अज्ञात टैंकर चालक उस नाले में सुबह जहरीला कैमिकल डाल रहा था। इसी वक्त नाले से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में मिल के कर्मचारी आ गए। जिस कारण 6 लोगों की मौत हो गई। गैस के रिसाव की खबर लगते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई।
गैस रिसाव की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गैस रिसाव की चपेट में आए 20 से अधिक लोगों हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। हादसे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS