गौरव भाटिया बोले- AAP का तो लगता है बस यही एक सपना, न्यूयॉर्क टाइम्स का नाम जपना और जनता का माल अपना- जानें और क्या कुछ कहा

गौरव भाटिया बोले- AAP का तो लगता है बस यही एक सपना, न्यूयॉर्क टाइम्स का नाम जपना और जनता का माल अपना- जानें और क्या कुछ कहा
X
जब बार-बार कठिन प्रश्न भाजपा पूंछती है, तो केजरीवाल कहते थे कि विश्व के सबसे बढ़िया शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में उनका नाम आता है इसलिए राजनीतिक द्वेष से प्रताड़ित किया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia) ने सोमावर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान गौरव भाटिया ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर जमकर कटाक्ष किया है। गौरव भाटिया ने कहा कि हम लोग आपके समक्ष इससे पहले बड़ी प्रमुखता से जो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पाप सरकार है उसका आबकारी घोटाला सामने रखते आए हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Government Health Minister Satyendar Jain) जिनको कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट केजरीवाल ने दिया था, वो तीन महीने से जेल में हैं। अभी तक मंत्री पद से हटाए नहीं गए हैं।

जब बार-बार कठिन प्रश्न भाजपा पूंछती है, तो केजरीवाल कहते थे कि विश्व के सबसे बढ़िया शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स में उनका नाम आता है इसलिए राजनीतिक द्वेष से प्रताड़ित किया जाता है। तो अब बात दिल्ली की शिक्षा की ही हो जाए। ढाई साल पहले सीवीसी ने दिल्ली विजिलेंस के सचिव को शिक्षा में घोटाले का खुलासा करने वाली रिपोर्ट भेजी थी। अरविंद केजरीवाल ने इस घोटाले का संज्ञान क्यों नहीं लिया? ढाई साल में क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

आम आदमी पार्टी का मैनिफेस्टों अगर देखें तो केजरीवाल ने वादा किया था कि 500 नए स्कूल दिल्ली में बनवाएंगे। 500 नए स्कूल तो नहीं बने, लेकिन एक बहुत ही सुनियोजित तरीके से पहले PWD विभाग से रिपोर्ट मंगवाते हैं। अब कहा जाता है कि जो स्कूल हैं उनमें अब अतिरिक्त कमरें बनवाएंगे, नए स्कूल नहीं खुलवाएंगे। स्कूलों में 2,400 कमरों की जरूरत थी, लेकिन इसको बढ़ाकर 7,180 किया गया।

आगे कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, लागत में 326 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह निविदा राशि का 53 प्रतिशत से अधिक था। लागत में वृद्धि के कारण 6133 कक्षाओं का निर्माण किया जाना था। हालांकि, केवल 4027 कक्षाओं का निर्माण किया गया था। 'आप' का तो लगता है बस यही एक सपना, न्यूयॉर्क टाइम्स का नाम जपना, जनता का माल अपना। ये हैं अरविंद केजरीवाल जी। दिल्ली सरकार ने 29 वर्षा जल संचयन प्रणाली बनाने के लिए अनुदान लिया। निरीक्षण के दौरान सीवीसी रिपोर्ट के अनुसार केवल दो सिस्टम पाए गए।

Tags

Next Story