बड़ी खबर : जर्मन की मशहूर जूता बनाने वाली कंपनी आगरा में खोलेगी अपनी फैक्ट्री, चीन से समेटा बोरिया बिस्तर

कोरोना संकट के बीच जर्मन की मशहूर जूता बनाने वाली शू कंपनी ने चीन को एक बड़ा झटका दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ भारत में अपनी फैक्ट्री लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दुनिया में कोरोना को फैलाने के लगे आरोपों के बीच कई कंपनियां चीन से अपना बोरिया बिस्तर बंद करके भारत की तरफ देख रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी की जूता बनाने वाली मशहूर कंपनी वॉन वेल्स अब उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी नई फैक्ट्री लगाने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि इस कंपनी ने आगरा की लैट्रिक इंडस्ट्रीज के साथ एक करार किया है। जिसके मुताबिक अब आगरा में इस फैक्ट्री को खोला जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय कंपनी दुनिया के 80 देशों में अपना कारोबार चलाती है। यह जर्मन कंपनी के दुनिया भर में 500 से ज्यादा रिटेल स्टोर्स है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना जैसी महामारी के चलते कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां चीन से अपना कारोबार खत्म कर रहे हैं और ऐसे में देखा जा रहा है कि आने वाले वक्त में कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भारत में अपनी कंपनियों को स्थापित कर सकती है।
जानकारी के लिए बता दे कि अगर शू कंपनी आगरा में खुलती है। तो इसकी वजह से कई बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी मजदूरों से वापसी को लेकर चिंतित है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह चुके हैं कि वह रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS