गुलाम नबी आजाद बैठक के बाद बोले- देश में भाजपा को छोड़ कर सब परेशान, नौजवान हैं मायूस

नई दिल्ली में आज कांग्रेस के नेतृत्व में आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में 13 दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पत्रकारों से बातचीत की।
इस दौरान गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि आज की बैठक देश की 13 समान विचारधारा वाले दलों के बीच हुई। बढ़ती बेरोजगारी, आर्थिक और कृषि संकट सहित कई विषयों पर चर्चा की गई।
Ghulam Nabi Azad, Congress, after meeting of opposition leaders in Delhi, earlier today: Today's meeting was held between 13 like-minded parties of the country. Several topics, including increasing unemployment, economic & agricultural crisis, were discussed. pic.twitter.com/E6IvmxJCdC
— ANI (@ANI) November 4, 2019
साथ ही 16 देशों के बीच होने जा रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बीतचीत हुई है। इन मुद्दें पर पार्टियों ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने आगे कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर हर कोई परेशान है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को चूहों की तरह खा रहे हैं। 70 सालों में इतनी संवेदनहीन सरकार नहीं देखी।
50 साल में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं थी
आजाद ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। 50 साल में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं थी। पढ़े लिखे लोग बेरोजगारी हो रहे हैं। दुनियाभर की बेरोजगारी से दोगुनी बेरोजगारी हमारे देश में है। यह चिंता देश को खाए जा रही है। नौजवान मायूस हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS