गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष, बोले- हमने 60 साल का काम 8 वर्ष में किया!

नई दिल्ली (New Delhi) में पार्टी मुख्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी (Congress) पर जमकर निशाना साधा।
बीजेपी ट्विटर के मुताबिक, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान की चर्चा तो सब सरकारों ने की। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण लाकर रोटी की व्यवस्था की और मकान एवं कपड़े की व्यवस्था और महिलाओं का सशक्तिकरण हम आवास योजना के द्वारा कर रहे हैं।
कांग्रेस सरकार ने प्रति वर्ष केवल 11 लाख मकान ही बनाए
अगर 60 साल बनाम 8 साल की बात करें तो। 60 साल में केवल 3 करोड़ 26 लाख घर इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत बनें। जबकि मात्र 8 साल में हमने 2.50 करोड़ से अधिक घर बनाने का काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रति वर्ष केवल 11 लाख मकान ही बनाए।
अभी तक शहर में 58 लाख पक्के मकान बन चुके हैं
हमारी सरकार ने करीब 35 लाख से अधिक मकान प्रति वर्ष बनाए। उन्होंने प्रति माह 94 हजार घर बनाए। हमने 2.62 लाख से ज्यादा आवास प्रतिमाह बनाए हैं। शहरी आवास अगर आप देखेंगे तो इस साल 80 लाख आवास हमें और नए बनाने हैं। अभी तक शहर में 58 लाख पक्के मकान बन चुके हैं, जिसके लिए 1.18 लाख करोड़ रुपये शहरी गरीबों को दिए जा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS