गिरीश चंद्र मुर्मु ने केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल पद की ली शपथ, राधाकृष्ण माथुर ने संभाली लद्धाख की जिम्मेदारी

गिरीश चंद्र मुर्मु ने केंद्र शासित जम्मू कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल पद की ली शपथ, राधाकृष्ण माथुर ने संभाली लद्धाख की जिम्मेदारी
X
केंद्र शासित (UT) प्रदेश जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में गुरूवार को पहले उपराज्यपाल के रूप में गिरीश चंद्र मुर्मु (Girish Chandra Murmu) ने शपथ ली।

गिरीश चंद्र मुर्मू ने केंद्र शासित जम्मू प्रदेश जम्मू कश्मीर के पहले राज्य पाल के रूप में शपथ ग्रहण कर ली। इस मौके पर जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल ने उन्हें शपथ दिलाई।

इससे पहले राधाकृष्ण माथुर को केंद्र शासित लद्दाख का राज्यपाल बनाया गया था। शपथ लेने के बाद आर के माथुर ने कहा कि राज्य का विकास आवश्यक है, सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किया जाएगा। राज्य के विकास के लिए एक विशेष पैकेज बनाया जाएगा, और शिक्षा और स्वास्थ्य इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बता देें कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला करते हुए उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है। 31 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के तौर पर अस्तित्व में आ गए।


गौरतलब है कि 5 अगस्त को मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्ज खत्म कर दिया था। जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल संसद में लाकर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। जिसके बाद यह फैसला 31 अक्टूबर से लागू होना था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story