चुरू में गैंगरेप के बाद लड़की को बिल्डिंग से फेंका, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

राजस्थान (Rajasthan) के चुरू (Churu) शहर में एक 22 वर्षीय लड़की के साथ चार लोगों ने गैंगरेप (gangrape) किया है। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की (Girl) को एक इमारत से नीचे फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, यह लड़की के साथ गैंगरेप शुक्रवार को चुरू में रेलवे स्टेशन ( Churu railway station) के पास किया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीएसपी ने बताया कि जिस लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है वह असम की निवासी है। काम की तलाश में यह लड़की चुरू आई थी। लड़की के साथ चार लोगों ने रेप करके उसे इमारत से नीचे गिरा दिया। लड़की को बचाकर उसका इलाज कराया गया।
मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक ममता सारस्वत ने कहा कि शुक्रवार को पीड़ित लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दो अन्य आरोपियों की पहचान भवानी सिंह और सुनील राजपूत के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, लड़की को आरोपियों में से एक की तरफ से नौकरी की पेशकश की कई थी। इसीलिए लड़की शुक्रवार को ही नई दिल्ली से राजस्थान के चुरू आई थी। यहां से लड़की को चारों आरोपी एक होटल के कमरे में ले गए। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, देवेंद्र सिंह और विक्रम सिंह ने उसके साथ बारी बारी से रेप किया। इसके बाद उन्होंने लड़की के हाथ रस्सी से बांधकर उसे बिल्डिंग की खिड़की से बाहर फेंक दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS