Happy Daughters Day: भारत में बदलती शिक्षा की तस्वीर, दो राज्यों में लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने लिए दाखिले

भारत में जहां एक तरफ हमेशा महिलाओं में साक्षरता दर कम रहा है। आज उस तस्वार को बदलते देखा जा सकता है। सरकार की योजनाओं और प्रयासों के कारण भारतीय महिलाओं के साक्षरता दर में वृद्धि हुई है। उच्चतर शिक्षा में उपस्थिति पंजी का अंतर लड़कियों व लड़कों के बीच धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है। भारत में पहली बार दो राज्यों (Two Indian States) में लड़कियां उच्चतर शिक्षा (Higher Education) में लड़को से ज्यादा तादात में हैं।
मानव संसाधन मंत्रालय (Ministry Of HRD) द्वारा शनिवार को प्रस्तुत किए तए उच्चतर शिक्षा अखिल भारतीय सर्वेक्षण (All India survey On Higher Education) के अनुसार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) व कार्नाटक (Karnataka) दो ऐसे राज्य हैं जहां 18 से 23 वर्ष की उम्र के युवाओं में लड़कों से ज्यादा लड़कियों उच्चतर शिक्षा में दाखिला लिया है।
उच्चर शिक्षा में यह अंतर उत्तर प्रदेश में और भी स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। एक वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में जहां विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने वाले युवकों की संख्या युवतियों से 1.61 लाख ज्यादा थी। आज उसमें भारी बदलाव देखा जा सकता है। विश्वविद्यालयों में युवकों से 90,000 ज्यादा युवतियों ने दाखिला लिया हुआ है।
कर्नाटक में यह अतंर देखा जा सकता है जहां युवकों के मुकाबले युवतियों के 1,600 अधिक दाखिले हुए हैं। संपूर्ण रूप से महलाओं के शिक्षा संस्थानों में दाखिले के दर में काफी सुधार देखा जा सकता है। पहले यह 47.6 प्रतिशत था जो कि 2017-18 में बढ़ कर 48.6 प्रतिशत हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS