Coronavirus: कोरोना वायरस के बाद भारत में दी ग्लेंडर ने दस्तक, जानें कैसे फैलता है ये

Coronavirus: कोरोना वायरस के बाद भारत में दी ग्लेंडर ने दस्तक, जानें कैसे फैलता है ये
X
Coronavirus: कोरोना वायरस के बाद अब एक सबसे खतरनाक वायरस ने देश में दस्तक दी है। यह वायरस हवा से इंसानों में फैल सकता है।

Coronavirus: कोरोना वायरस ने दूनिया के कई हिस्सों में तबाही मचाई हुई है। इसी बीच गुजरात के संतरामपुर के प्रतापपुरा इलाके से एक नए वायरस का मामला सामने अया है। इस वायरस का नाम ग्लेंडर है और ये घोड़ों में पाया गया है। लेकिन यह वायरस हवा के सहारे इंसानों में आने में समय नहीं लेता। जानवरों के करीब जाते ही यह इंसानों में फैल जाता है।

ये है मामला

गुजरात में एक घोड़े की तबीयत खराब होने के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया। तो उसमें ग्लेंडर नाम के वायरस की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार घोड़े की मौत इलाज के दौरान ही हो गई। उसके बाद उस घोड़े के साथ वाले चारों घोड़ों की जांच करने के बाद पता लगा कि वो सभी ग्लेंडर पॉजिटिव हैं। जिसके बाद वन-विभाग ने उन घोड़ों को जहरीला इंजेक्शन देकर उन्हें मार दिया और उस इलाके से दूर ले जाकर दफना दिया।

पालतू जानवरों की हो रही चेकिंग

ग्लेंडर नाम के इस वायरस का पता लगते ही प्रशासन अलर्ट हो गई। जिसके बाद सभी पालतू जानवरों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। जिससे अगर किसी दूसरे जानवर में भी ये वायरस फैला हो तो उसे आगे फैलने से रोका जा सके।

176 जानवरों के सैंपल लैब में भेजे गए

ग्लैंडर नाम के इस वायरस का पता लगते ही लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सबसे डरावनी बात ये है कि यह वायरस हवा से फैलता है और इंसानों में भी आ सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए 176 जानवरों के सैंपल लैब भेजे गए हैं।

Tags

Next Story