कर्नाटक के बाद कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका, 10 विधायक भाजपा में शामिल, सीएम प्रमोद सावंत ने दिया बड़ा बयान

कर्नाटक के बाद कांग्रेस को गोवा में भी झटका लगा है। कांग्रेस के 10 विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबर सामने आई है। भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक दिल्ली में अमित शाह से मिलने के लिए गए हैं।
भाजपा में 10 विधायकों के शामिल होने पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि विधायक आज गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। उन्होंने राज्य सरकार को मजबूत करने के लिए मेरा समर्थन किया है और मैं इसका स्वागत करता हूं।
Goa CM Pramod Sawant on 10 Congress MLAs who have merged with BJP, in Delhi: The MLAs will meet Home Minister Amit Shah and BJP Working President JP Nadda today. They have supported me to strengthen the state government and I welcome it. pic.twitter.com/pE6hF22nFx
— ANI (@ANI) July 11, 2019
गोवा की राजनीति कर्नाटक की तरह ही सियासी बवंडर आ गया है। कांग्रेस के 10 विधायकों द्वारा इस्तीफा देने के बाद भाजपा ज्वाइन करने पर गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं जानता था कि मेरे पिता के जाने के बाद भाजपा राज्य में अलग दिशा में राजनीति करेगी। पार्टी में अब विश्वास जैसा शब्द खत्म हो गया है।
Utpal Parrikar,BJP leader&elder son of late Goa CM Manohar Parrikar on '10 Congress MLAs merged with BJP in Goa': It's definitely different path from what my father had taken. I knew on Mar 17,when my father passed away,that it was end of that path.But Goans learnt about it y'day pic.twitter.com/eIaVHjwTmP
— ANI (@ANI) July 11, 2019
खबरों के मुातबिक भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक इसिदोर फर्नांडीस ने बयान दिया है कि हम विकास का हिस्सा बनना चाहते थे। भाजपा एक समावेशी पार्टी है। कांग्रेस एक विभाजित घर है जहां हर कोई अपने बारे में चिंचित है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS