गोवा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में 10 अगस्त तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यूरहेगा

गोवा में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या को देखते हुए गोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। गोवा में रात 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक 10 अगस्त तक जनता कर्फ्यू रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 'जनता कर्फ्यू' राज्य में 10 अगस्त तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया जाएगा। केवल चिकित्सा सेवाओं की इजाजत रहेगी।
बता दें कि कोरोना वायरस के 2753 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1128 है। जबकि, 1607 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हो गयी है।
भारत में कोविड 19 के बीते 24 घंटे में 29,429 मामले सामने आए हैं और 587 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 37 हजार 562 हो गयी है।
इनमें 3,19,770 मामले एक्टिव हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 20,976 मरीज ठीक हुए हैं। इसकी साथ अबतक देश में 5,93,088 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं देश में इस महामारी से 24,315 लोगों की मौत हो चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS