गोवा जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, 32 सीटों पर जमाया कब्जा और कांग्रेस को मिली 4 सीटें

Goa Zila Panchayat Election 2020: गोवा जिला पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने 49 में से 32 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस सिर्फ 4 सीटें ही जीत पाई है। पंचायत चुनाव के घोषित नतीजों में भाजपा ने 32, निर्दलीय ने 7 और कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी को 3, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी को 1-1 सीट पर जीत हासिल हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (आप) को गोवा में पहली बार एक सीट पर कब्जा जमाने में सफलता मिली है। आम आदमी पार्टी साल 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों में ताल ठोंकने की तैयारी में है। जिला पंचायत की 50 में से 1 सीट पर भाजपा का एक उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गया है। जबकि एक सीट पर उम्मीदवार की मौत के चलते चुनाव टाल दिया गया है।
राज्य में शानदार जीत पर शानदार जीत पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि मैं गोवा की जनता का आभारी हूं कि उन्होंने एक बार फिर भाजपा और मेरी अगुवाई वाली गोवा सरकार में भरोसा जताया है। आइए एक शानदार और आत्मनिर्भर गोवा को आकार दें और इसी भरोसे के साथ आगे ले जाएं। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि ग्रामीण मतदाताओं ने बीजेपी के नेतृत्व और राज्य सरकार में भरोसा जताया है। पार्टी ने कई जिला पंचायत चुनाव क्षेत्रों में बड़े अंतर के साथ जीत हासिल की है। गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनावदे ने कहा, नतीजों से साफ है कि पार्टी को मतदाताओं का कितना भरोसा हासिल है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोवा में जिला पंचायत चुनाव 22 मार्च 2020 को होने वाले थे। लेकिन, कोरोना वायरस महामारी के चलते घोषित एक दिन के जनता कर्फ्यू के बाद चुनाव को पहले 2 दिन के लिया टाला गया था और बाद में अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS