Godhra Kand: 19 साल बाद गोधरा दंगों का मुख्य आरोपी भटुक ऐसे हुआ गिरफ्तार, गुजरात सीएम पर लगा था दाग

गुजरात के गोधरा में हुए दंगों को 27 फरवरी 2021 को पूरे 19 साल हो जाएगे। पुलिस ने मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसी ने इस पूरी साजिश को रचा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य आरोपी को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक घर में छापेमारी के दौरान भटुक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, भटुक पूरी साजिश का मुख्य आरोपी था। पंचमहल के पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 19 सालों से भटुक फरार था।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, गोधरा पुलिस की टीम ने रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल फालिया इलाके में एक घर पर छापा मारा और भाटुक छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। भटुक आरोपी के मुख्य समूह का हिस्सा था। जिसने पूरी साजिश रची थी, भीड़ को उकसाया था और यहां तक कि ट्रेन के डिब्बे में आग लगाने के लिए पेट्रोल की व्यवस्था की थी। जांच के दौरान उसका नाम सामने आने के तुरंत बाद वह दिल्ली भाग गया।
27 फरवरी 2002 को गोधरा ट्रेन जलाने की घटना में कुछ 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। इसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे हुए थे। उन्होंने कहा कि कम से कम तीन आरोपी सलीम इब्राहिम बादाम उर्फ सलीम पानवाला, शौकत चरखा और अब्दुलमाजिद यूसुफ मित्था भी आरोपी है। उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे और अमित शाह गृह मंत्री रहते थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS