Gold Silver Price Latest : धनतेरस और दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी घट गए दाम, दुकान पर जाने से पहले पढ़ ले यह अपडेट रेट

Gold Silver Price Latest : दिवाली और धनतेरस के इस त्योहार पर सोने और चांदी के दामों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। धनतेरस से 1 दिन पहले बुधवार को सोने के दाम में मामूली गिरावट देखी गई। लेकिन बीते 3 दिनों से लगातार सोने के दाम में गिरावट आ रही है। आज सोने में 57 रुपए की गिरावट देखी गई। जबकि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों ने महामारी के कारण आसमान को छुआ है।
बीते मंगलवार को सोना 662 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 50,338 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 1,431 रुपये घटकर 62,217 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोने की कीमतों में सुधार धनतेरस से पहले अपनी खरीदारी बढ़ा सकता है।धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतें गिरवट हो सकती है। सोना अभी भी सस्ता होगा। 2013 के बाद सोने में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में और तेजी से गिरावट हो सकती है। मौजूदा स्तर से कीमतों में 5-8 फीसदी की गिरावट की संभावना है क्योंकि भारतीय रुपया भी मजबूत हो रहा है।
बात दें कि बाजार में सोने और चांदी की कीमत हालांकि सराफा बाजार में सोना और चांदी सस्ता है, लेकिन दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर सोने का दिसंबर भाव 725 रुपये से 50,473 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। जबकि चांदी का दिसंबर भाव 2,145 रुपये बढ़कर 62,999 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। यानी सोमवार को बाजार में सोने और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS