Google 23rd Birthday : आज अपना 23वां जन्मदिन ऐसे मना रहा गुगल, जानें कब हुई थी शुरुआत

Google 23rd Birthday : आज अपना 23वां जन्मदिन ऐसे मना रहा गुगल, जानें कब हुई थी शुरुआत
X
गुगल (Google) 27 सितंबर को अपना 23वां जन्मदिन मना है।आज अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल का डूडल खुद को हैप्पी बर्थडे विश करता हुआ नजर आ रहा है।

Google 23rd Birthday : गुगल (Google) 27 सितंबर को अपना 23वां जन्मदिन मना है। जैसा की आप जानते हैं, कि जब भी कोई अवसर होता है या किसी को श्रृद्धांजलि देनी होती है तो गूगल अपने होम पेज पर डूडल को एक अलग अंदाज में बनाता है। आज अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल का डूडल खुद को हैप्पी बर्थडे विश करता हुआ नजर आ रहा है। इसमें गूगल की स्पेलिंग के बीच केक नजर आ रहा है। यह एक एनिमेटेड डूडल है, जिसके ऊपर 23 लिखा हुआ है और "Google" में "L" की जगह पर जन्मदिन की मोमबत्ती दिखाई दे रही है।

गुगल (Google) सर्च इंजन की नींव वैसे तो साल 1997 में ही रखी गई थी, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर 27 सितंबर, 1998 को एक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था। इसे बनाने का श्रेय दो दोस्तों सर्गेई ब्रिन और लैरी को जाता है। गुगल समय-समय पर खुद में बदलाव करना रहता है और आज के समय में गुगल (Google) दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजनों में से एक है। इसके वर्तमान सीईओ सुंदर पिचाई हैं, जो 24 अक्टूबर, 2015 को नियुक्त किए गए थे।

गुगल पर मौजूद है 150 भाषाएं

गुगल पर आप करीब 150 अलग-अलग भाषाओं में कोई भी सूचना सर्च कर सकते हैं। कंपनी के एक बयान के मुताबिक, इस पर हर दिन दुनिया भर में 150 से अधिक भाषाओं में Google पर अरबों सूचनाएं खोजी जाती है। जबकि Google के शुरुआती दिनों से बहुत कुछ बदल गया है। विश्व स्तर पर 20 से अधिक डेटा केंद्रों में रखे गए, दुनिया की जानकारी को सभी के लिए सुलभ बनाने का इसका मिशन समान है। इसके साथ ही इसे लोगों के लिए सुलभ बनाने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags

Next Story