Google 21th Birthday: जानें कैसे हुआ दो दोस्तों की मेहनत से गूगल का जन्म

Google 21th Birthday: जानें कैसे हुआ दो दोस्तों की मेहनत से गूगल का जन्म
X
दुनिय में इंटरनेट (Internet) को चलाने के लिए सर्च इंजन (Search Engine) गूगल (Google) 27 सितंबर (Google 27 September) को 21वां जन्मदिन (Google Birthday) मनाएगा। यहां जानिए गूगल की शुरुआत कैसे और क्यों हुई।

दुनिय में इंटरनेट (Internet) को चलाने के लिए सर्च इंजनों (Search Engine) की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन भारत समेत कई देशों में गूगल (Google) सर्च ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सर्च इंजन है। गूगल 27 सितंबर (Google 27 September) को अपना 21वां जन्मदिन (Google Birthday) मनाएगा। गूगल अपनी यादों को शानदार बनाने के लिए गूगल डूडल (Google Doodle) का भी इस्तेमाल करता है। जिसमें उस दिन के इवेंट की फोटोज या वीडियोज को शेयर किया जाता है।

गूगल हर साल जन्मदिन पर कुछ यादगार वीडियो शेयर करता रहा है। वैसे गूगल की शुरुआत दो कॉलेज दोस्तों ने एक प्रोजेक्ट के तौर पर की थी। जिसे आज गूगल के नाम से जाना जाता है। लैरी पेज और सर्जी बिन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे थे। उसकी वक्त उनके दिमाग में सर्च इंजन को लेकर कई नाम सामने आए, जिसमें पहले इसका नाम BackRub और फिर बाद में गूगल रखा गया।

गूगल ने साल 2005 तक 7 सितंबर को इसका जन्मदिन मनाया करता था लेकिन कपंनी से अलग होने के बाद 27 सितंबर को बनाने का ऐलान किया। इसे एक डोमेन के तौर पर 15 सितंबर 1997 में रजिस्टर किया गया। लेकिन इसकी शुरुआत 1996 में हो गई थी।


लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन हैं गूगल के जनक

लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन गूगल के कोफाउंडर हैं। जो 1995 में पेज स्टैण्डफोर्ड को-ग्रेड स्कूल में शामिल होने के बारे में सोच ही रहे थे और ब्रिन उसे दिखाने के लिए सेकेंड ईयर के स्टूडेंट थे। कॉलेज प्रेजेक्ट के तौर पर गूगल जनक ने स्टैनफोर्ड में भाग लेने का फैसला किया। लेकिन पेज और ब्रिन दोनों दोस्त नहीं थे। दोनों की समझ और मेहनत से गूगल का जन्म हुआ।


1998 में लॉन्च हुआ गूगल

तीन साल की मेहनत के बाद वेब डोमेन www.google.com को 1997 में रजिस्ट्रेशन किया गया। लेकिन गूगल को आधिकारिक तौर पर 1998 के सितंबर महीने में बिजनेस के लिए खोला गया। आधिकारिक तौर पर गूगल के उद्घाटन का सही दिन 7 सितंबर था। लेकिन कंपनियों के ट्रांसफर के लगातार बदलाव के बाद इसकी तारीखे भी बदलती गईं और हाल के कुछ सालों में गूगल का जन्मदिन 27 सितंबर को मनाने का फैसला किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story