Independence Day 2019 : भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर Google ने Doodle बनाकर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

गूगल ने गुरुवार, 15 अगस्त को डूडल के साथ 73वां भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए गूगल (Google) ने भी एक शानदार एनिमेटेड डूडल (Animated Doodle) बनाया है।
डूडल ने देश के विभिन्न पहलुओं को छोटी छवियों में समूह के रूप में दर्शाया है। गूगल के डूडल में भारत के राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, स्पेस सैटेलाइट ऑरबिटिंग इसरो (ISRO) को देखा जा सकता है। साथ ही इसमें भारत में होने वाली तमाम सेक्टर में डेवलपमेंट को भी दर्शाया गया है। डूडल भारत में जन्मे, कोपेनहेगन-आधारित अतिथि कलाकार शैवालिनी कुमार द्वारा बनाया गया है।
बता दें कि आज ही के दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1974 को देश के लोगों ने आजादी का सूरज देखा था। 15 अगस्त के दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं।
वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उन्होंने आज लाल किले की प्राचीर से तिंरगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। 1.3 अरब जनसंख्या वाले देश में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन भारत में राष्ट्रीय छुट्टी होता है। स्वतंत्रता दिवस के साथ ही आज भारत में रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS