Google आज मना रहा है अपना 21वां जन्मदिन, ने इस खास मौके पर बनाया ये खास Doodle

Google आज मना रहा है अपना 21वां जन्मदिन, ने इस खास मौके पर बनाया ये खास Doodle
X
सर्च इंजन गूगल (Google) आज अपना 21वां जन्मदिन (Happy Birthday Google) मना रहा है, इस मौके पर गूगल ने एक विशेष डूडल (Google Doodle) तैयार किया है। इस डूडल की खासियत यह है कि इसमें गूगल ने अपनी 20 साल की यात्रा को दिखाया है।

गूगल ये नाम सुनते ही कितना चित परिचित लगता है, आज हमारी जीवनशैली में इसका इतना अधिक उपयोग हो चुका है कि हम इसके बिना एक दिन बिताने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आज, Google पूरे विश्व में और 100 से अधिक भाषाओं में, हर साल खरबों प्रश्नों का उत्तर देता है।

सर्च इंजन गूगल आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है, इस मौके पर गूगल ने एक विशेष डूडल तैयार किया है। इस डूडल की खासियत यह है कि इसमें गूगल ने अपनी 20 साल की यात्रा को दिखाया है। इस डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया गया है। धुंधले से दिख रहे इस डूडल में पुराने दौर के एक कम्प्यूटर के अलावा माउस और प्रिंटर भी दर्शाया गया है।

आज ही के दिन 1998 में पीएचडी के दो स्टूडेंट्स सर्जी बेन और लैरी पेज के दिमाग में लार्ज स्केल सर्च इंजन बनाने का आइडिया आया था। सर्च इंजन के तौर पर आज गूगल दुनिया का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है।

स्टैनफोर्ड से पीएचडी दोनों छात्रों ने बताया कि इस सर्च इंजन का नाम गूगल इसलिए रखा गया क्योंकि गूगल (Google) की स्पेलिंग 10100 की तरह है। ये स्पेलिंग और संख्या लार्ज स्केल सर्च इंजन का उद्देश्य पूरा करती है।

दुनिया की 100 भाषाओं में उपलब्ध है गूगल



इसका मिशन शुरू से ही दुनिया की जानकारी को व्यवस्थित करने और इसे सबके लिए सुलभ और उपयोगी बनाने के लिए था, इसका अनौपचारिक नारा है "बुराई मत करो" । बता दें कि आज गूगल 100 भाषाओं में ऑपरेट कर रहा है।

गूगल ,एप्पल, अमेजन, फेसबुक के साथ दुनिया की चार बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शुमार किया जाता है। गूगल शब्द इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल है, जहां इसका अर्थ है इंटरनेट से जानकारी निकालना। Google.com दुनिया में सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली वेबसाइट में शामिल है।

Google डूडल भी, शुरुआत से ही कंपनी का हिस्सा रहा है। 1998 का ​​पहला डूडल बर्निंग मैन फेस्टिवल के सम्मान में बनाया गया था। अपनी इक्कीसवीं वर्षगांठ पर डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया गया है, धुंधले से दिख रहे इस डूडल में पुराने दौर के एक कम्प्यूटर के अलावा माउस और प्रिंटर भी दर्शाया गया है। जो एक Google सर्च स्क्रीन दिखाता है।

हालांकि खोज इंजन आज अपनी जयंती मनाता है, लेकिन 27 सितंबर हमेशा उसका आधिकारिक जन्मदिन नहीं था। 2005 तक वेबसाइट ने 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन 2005 के बाद से, इसने 8 सितंबर, 26 सितंबर और हाल ही में, 27 सितंबर को अपने जन्मदिन को चिह्नित किया है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story