Modi Gift: केंद्र ने दिया दीवाली तोहफा, मोदी कैबिनेट में 3714 करोड़ रुपये के बोनस को मिली मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर

Modi Gift: केंद्र ने दिया दीवाली तोहफा, मोदी कैबिनेट में 3714 करोड़ रुपये के बोनस को मिली मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर
X
केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी मिल रही है कि 30 लाख कर्मचारियों के लिए 3714 करोड़ रुपये के दिवाली बोनस को आज कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। जानकारी मिल रही है कि 30 लाख कर्मचारियों के लिए 3714 करोड़ रुपये के दिवाली बोनस को आज कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे

मोदी कैबिनेट में आज एक अहम फैसला लिया गया है। जानकारी मिल रही है कि 30 लाख सरकारी कर्मचारियों के दिवाली बोनस के लिए 3714 करोड़ रूपये को मंजूरी मिली है। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि ये पैसे सीधे कर्मचारियो के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने पैसों को अविलंब ट्रांसफर करने के आदेश भी दे दिए हैं।

प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने दो तरह के बोनस को मंजूरी दी है। इनमें प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस और नॉन-प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस को शामिल किया गया है। इससे देशभर के 30 लाख से अधिक गैर-राजपत्रित कर्मचारियों केंद्रीय कर्मचारियों के फायदे की उम्मीद जताई जा रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी किया ऐलान

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम की शुरूआत की। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को 10 हजार रूपये एडवांस के रूप में मिलेंगे। हालांकि इस एडवांस को 31 मार्च 2021 के पहले ही डिजीटल माध्यम से खर्च करना होगा।

Tags

Next Story