J&K : राज्यपाल मलिक ने मुख्य सचिव और सलाहकारों के साथ की बैठक, कहा- पर्यटकों को घाटी से तुरंत हटाए

जम्मू और कश्मीर सरकार ने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने सलाहकारों और मुख्य सचिव के साथ आज सुरक्षा की स्थिति को लेकर सुरक्षा समीक्षा बैठक (Review Meeting) की। बैठक में योजना, आवास और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिवों (Chief Secretary) ने भी भाग लिया।
खबरों के मुताबिक राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने घाटी में यात्रियों के लिए गृह विभाग के निर्देश पर जारी की गई ट्रैवल एडवायजरी हटा दी है। यह एडवायजरी 10 अक्टूबर से लागू होगी। उन्होंने पर्यटकों से तुरंत घाटी छोड़ने को कहा है।
भरी जाएंगी बीडीसी अध्यक्षों की अधिकांश सीटें
बैठक में राज्यपाल मलिक को खंड विकास परिषदों (BDC) चुनावों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें सूचित किया गया कि बीडीसी चुनावों में सक्रिय रुचि है और बीडीसी के अध्यक्षों की अधिकांश सीटें भरी जाएंगी।
सेब के बिक्री की दरों में होगा बदलाव
सरकार ने बताया कि राज्यपाल को सेब खरीद में प्रगति के बारे में भी बताया गया था, जो 850 टन और 3.25 करोड़ रुपये से अधिक है। सेब की दरों में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं जिनकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS