Big Breaking: Akshay Kumar के बाद अब Govinda कोरोना की चपेट में, लक्षण पाए जाने पर खुद को किया होम क्वारंटाइन

Big Breaking: Akshay Kumar के बाद अब Govinda कोरोना की चपेट में, लक्षण पाए जाने पर खुद को किया होम क्वारंटाइन
X
कोरोना के बढ़ते मामलों के दौरान फिल्म अभिनेता गोविंद भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इससे पहले आज सुबह अभिनेता अक्षय कुमार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली।

महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के दौरान फिल्म अभिनेता गोविंद (Govinda) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आज ही फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल, गोविंदा ने घर में खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता गोविंदा ने कहा कि वह मेडिकल टीम की देखरेख में इलाज करवा रहे हैं। रविवार को सुबह उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। पॉजिटिव आने के बाद गोविंदा ने कहा कि हाल ही में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अपील है कि वो भी अपनी जांच करवाएं। आगे कहा मैंने खुद का टेस्ट कराया और पॉजिटिव आने के बाद खुद को होम क्वारंटाइन किया। साथ ही सभी आवश्यक सावधानी बरत रहा हूं। हालांकि, मैंने हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया, जो पॉजिटिव आया। घर में अन्य सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।


जानकारी के लिए बात दें कि इससे पहले रविवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने भी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया और सभी Covid​​-19 दिशानिर्देशों का पालन कर रहा हूं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी। अक्षय ने लिखा कि मैं हर किसी को सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सभी प्रोटोकॉल के बाद मैंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं, जो बीते दिनों मेरे संपर्क में आए हैं। वो लोग भी अपनी कोरोना जांच करवाएं।

Tags

Next Story