विकास दर के मामले में आंध्र प्रदेश पहले और हरियाणा रहा 8वें स्थान पर, जानें अपने राज्यों का हाल

इस साल के अंतिम माह में आरबीआई की ओर से विकास दर की सूची जारी कर दी गई है। वर्ष 2021-22 वित्तीय वर्ष में आर्थिक विकास दर के मामले में आंध्र प्रदेश ने सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया और प्रथम स्थान पर जगह बनाई है। वहीं इस सूची में राजस्थान दूसरे स्थान पर है। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि आज से 10 साल पहले राजस्थान की विकास दर 2.50 प्रतिशत थी। उस समय भी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ही थे। लेकिन इस बार पूरे 10 साल के बाद सीएम गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान ने विकास दर में शानदार प्रगति दर्ज करते हुए 11.04 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर जगह बनाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास दर 8.7 प्रतिशत है। हर साल के अगस्त माह में वित्त मंत्रालय द्वारा देश और राज्यों की विकास दर का आंकलन करते हुए आंकड़े जारी किए जाते हैं। इस बार भी मंत्रालय ने देश के 19 राज्यों की विकास दर का आंकड़ा साझा किया है। इस लिस्ट में कई ऐसे राज्य हैं, जो शानदार गति से आगे बढ़ रहे हैं।
विकास दर में शामिल राज्यों के नाम
1. आन्ध्र प्रदेश- विकास दर की सूची में पहले स्थान पर आन्ध्र प्रदेश है। जिसकी विकास दर 11.43 प्रतिशत है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश में YSRCP की सरकार है। जिसके सीएम वाई एस जगनमोहन रेड्डी हैं।
2. राजस्थान- विकास दर की सूची में राजस्थान 11.04 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। 10 साल पूर्व राजस्थान की विकास दर 2.50 प्रतिशत थी। यहां के सीएम अशोक गहलोत हैं।
3. बिहार- इस सूची में 10.98 प्रतिशत विकास दर के साथ बिहार तीसरे स्थान पर है। पिछड़े राज्यों की सूची में गिने जाने वाले राज्य बिहार काफी तेजी के साथ विकास कर रहा है। बिहार में आरजेडी और जदयू के गठबंधन की सरकार है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार हैं।
4. दिल्ली- विकास दर की सूची में दिल्ली 10.23 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है। दिल्ली के अंदर वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जबकि यहां के सीएम अरविंद केजरीवाल हैॆ।
5. मध्य प्रदेश- विकास दर की सूची में मध्य प्रदेश 10.12 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि यहां के सीएम शिवराज सिंह चौहान हैॆ।
6. हरियाणा- इस सूची में हरियाणा 9.80 प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है। हरियाणा के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जबकि यहां के सीएम मनोहर लाल खट्टर हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS