Gst Collection: अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन की लिस्ट में UP टॉप, ये 4 राज्य भी हैं शामिल

देश में दीपावली से पहले अर्थव्यस्था को लेकर अक्टूबर महीने में पॉजिटिव खबर सामने आई। इस बार सिर्फ अक्टूबर महीने में ही 1,30,127 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। अब तक एक महीने में जीएसटी का दूसरा सबसे बड़ा संग्रह है। यह पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक कलेक्शन हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर महीने में जीएसटी संग्रह में टॉप 5 राज्यों की हिस्सेदारी 50 फीसदी से ज्यादा है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है तो वहीं इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे राज्य शामिल हैं। जहां इन 5 राज्यों का कुल जीएसटी संग्रह 50 हजार 528 करोड़ रहा है।
अगर सिर्फ यूपी राज्य की बात करें तो यहां पर अक्टूबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन 6 हजार 775 करोड़ रुपये रहा। जबकि 2020 के अक्टूबर माह में यह 5 हजार 471 था। यानी कि इस बार 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
जानकारी के लिए बता दें कि जीएसटी कलेक्शन में जो राज्य हिंदी पट्टी में आते हैं उनकी हिस्सेदारी करीब 31 फीसदी रही है। ऐसे में बिहार और झारखंड में अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में 34-34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि दिल्ली में इसमें 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने में जीएसटी संग्रह में 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बार सिर्फ अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 30 हजार 127 करोड़ रुपये रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS