AAP के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष Gopal italia को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, PM Modi पर दिया था विवादित बयान

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के गुजरात (Gujrat) प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal italia) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हिरासत में ले लिया है। इटालिया पर पीएम मोदी (PM Modi) के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (video viral) हुआ था। इसके बाद इटालिया का एक और वीडियो सामने आया। इसमें वह महिलाओं के बारे में टिप्पणी कर रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) ने गोपाल इटालिया को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। आज जब इटालिया पूछताछ के लिए हाजिर हुए तो उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में जाने से पहले इटालिया ने ट्वीट कर महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा खुद को धमकाने की बात कही और पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की आशंका भी जताई थी। गोपाल इटालिया की हिरासत के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई है। अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गोपाल इटालिया की गिरफ़्तारी से पूरे गुजरात के पटेल समाज में भारी रोष है।
Delhi | AAP Gujarat chief Gopal Italia detained from NCW office by Delhi Police https://t.co/qSkvPOJqPD pic.twitter.com/LKjdiDbvSn
— ANI (@ANI) October 13, 2022
क्या है पूरा मामला
कुछ दिनों पहले ही आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान देने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में AAP नेता गोपाल इटालिया पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बता रहे थे। इसके साथ ही इटालिया ने पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था। गोपाल ने कहा है कि इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने इस तरह की कोई नौटंकी की है? वीडियो वायरल होने के बाद गोपाल BJP के निशाने पर आ गए थे। भाजपा ने इसे पूरे गुजरात का अपमान बताया था। इसके कुछ समय बाद ही गोपाल इटालिया का एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वो महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी कर रहे थे। इसी वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने इटालिया को समन जारी कर दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया था। इटालिया आज पूछताछ के लिए हाजिर हुए थे, इसी दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
. @NCWIndia चीफ़ मुझे जेल में डालने की धमकी दे रही है। मोदी सरकार पटेल समाज को जेल के सिवा दे ही क्या सकती है। बीजेपी पाटीदार समाज से नफ़रत करती है। मैं सरदार पटेल का वंशज हूँ। तुम्हारी जेलों से नहीं डरता। डाल दो मुझे जेल में। इन्होंने पुलिस को भी बुला लिया है। मुजे धमका रहे है।
— Gopal Italia (@Gopal_Italia) October 13, 2022
आप ने बताया पटेल समाज का अपमान
इटालिया को हिरासत में लेने के बाद के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि गोपाल इटालिया की गिरफ़्तारी से पूरे गुजरात के पटेल समाज में भारी रोष है। आप के राज्यसभा सांसद ने जेल में बंद इटालिया का फोटो ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा को पटेल समाज के लोगों से इतनी नफ़रत क्यों है? गुजरात में गोपाल इटालिया की लोकप्रियता बढ़ने लगी है। चुनाव में हार का डर सताने लगा तो दिल्ली में BJP की पुलिस ने गोपाल इटालिया को गिरफ़्तार कर लिया।पटेल समाज इस अपमान का बदला ज़रूर लेगा।
.@BJP4India को पटेल समाज के लोगों से इतनी नफ़रत क्यों है?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 13, 2022
गुजरात में @Gopal_Italia की लोकप्रियता बढ़ने लगी, चुनाव में हार का डर सताने लगा तो दिल्ली में BJP की पुलिस ने गोपाल इटालिया को गिरफ़्तार कर लिया।
पटेल समाज इस अपमान का बदला ज़रूर लेगा।#isupportGopalItaliya pic.twitter.com/raFckRkv2b
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS