Gujarat Assembly Elections 2022: दिल्ली सीएम केजरीवाल का ऐलान, 2022 में AAP लड़ेगी गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव

Gujarat Assembly Elections 2022: दिल्ली सीएम केजरीवाल का ऐलान, 2022 में AAP लड़ेगी गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव
X
आम आदमी पार्टी ने साल 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अगले साल गुजरात में आम आदमी पार्टी की एंट्री विधानसभा चुनाव में होगी।

अगले साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच अब आम आदमी पार्टी ने साल 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि अगले साल गुजरात में आम आदमी पार्टी की एंट्री विधानसभा चुनाव में होगी। इससे पहले निकाय चुनाव में भी आप उम्मीदावर उतार चुकी है।

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि आप गुजरात में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उनकी पार्टी ने दावा किया है कि सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे। केजरीवाल ने गुजराती भाषा में ट्वीट कर लिखा कि राज्‍य में अब बदलाव होगा। मैं कल गुजरात आ रहा हूं और राज्‍य के लोगों से मिलूंगा। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया कि गुजरात में लोग भारतीय जनता पार्टी के 27 साल के शासन से तंग आ चुके हैं।

केजरीवाल ने कहा कि राज्य के लोगों को भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के विकल्प की जरूरत है। 2021 में सूरत नगर निगम चुनावों में उनकी पार्टी ने 120 में से 27 सीटें जीतने के बाद केजरीवाल की गुजरात में यह दूसरी एंट्री होगी। आप पार्टी ने सभी स्थानीय निकायों जैसे नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिले के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। सूरत में कामयाबी मिली।

आगे कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच इस दोस्ती और गठबंधन के कारण गुजरात पीड़ित है। पिछले 27 सालों से इस राज्य में बीजेपी का शासन है। मैंने लोगों को यह कहते सुना कि कांग्रेस भाजपा की जेब में है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। यह रुकना चाहिए। कांग्रेस और भाजपा आजादी के बाद ज्यादातर समय सत्ता में रहे हैं। लेकिन लोग इसके गवाह हैं कि उन्होंने क्या किया है। किसान 75 साल बाद भी आत्महत्या कर रहे हैं।

गुजरात की मौजूदा स्थिति के लिए भाजपा और कांग्रेस को दोषी ठहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान आम लोगों को खुद के लिए छोड़ दिया गया था। लंबे दावों के बावजूद गुजरात में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सरकार द्वारा संचालित स्कूल और अस्पताल बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बदहाली में और व्यापारी डर के साये में जी रहे हैं।

Tags

Next Story