क्या आप पार्टी को मिलेगा राष्ट्रीय दल का दर्जा? गुजरात में हारकर भी केजरीवाल को मिलेगी बड़ी सफलता, जानें वजह

मात्र 10 साल पहले बनी आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) देश की राजनीति में तेजी से उभरती नजर आ रही है। दिल्ली और पंजाब में जीत के बाद सोमवार को आए एग्जिट पोल (exit polls 2022) में आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम (delhi municipal elections) के चुनाव में जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इसके साथ ही कई एग्जिट पोल ये भी कयास लगा रहे हैं कि गुजरात में भी आम आदमी पार्टी का खाता खुल सकता है।
अगर सभी एग्जिट पोल का औसत निकाला जाए तो भी आम आदमी पार्टी को गुजरात में आठ सीटें जीतने का अनुमान है। ऐसे में भले ही आप का गुजरात में सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हो रहा हो, लेकिन इसके बावजूद इसे अरविंद केजरीवाल की पार्टी की बड़ी कामयाबी माना जाएगा। चाहे फिर आम आदमी पार्टी को आठ की जगह दो ही सीटें क्यों न मिलें. दरअसल आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ी है।
पिछले कई राज्यों के चुनावों में आप ने इसके लिए प्रयास भी किया था। हालांकि तब इसका ज्यादा लाभ नहीं मिला था। अब गुजरात चुनाव के एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को 'राष्ट्रीय राजनीतिक दल' का दर्जा मिल सकता है।
राष्ट्रीय दर्जा पाने के लिए ये हैं शर्ते
संवैधानिक विशेषज्ञ के अनुसार, राष्ट्रीय पार्टी (National Party) बनने की तीन मुख्य शर्तों या पात्रता में से एक यह है कि किसी भी राजनीतिक दल को चार लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा में 6 प्रतिशत वोट हासिल करे या फिर विधानसभा चुनावों में चार या इससे अधिक राज्यों में कुल 6 प्रतिशत या फिर अधिक वोट शेयर हासिल करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS