Gujarat Election Results: केजरीवाल की पार्टी AAP को मिलेगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, कार्यालय के बाहर लगे ये पोस्टर

Gujarat Election Results: केजरीवाल की पार्टी AAP को मिलेगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, कार्यालय के बाहर लगे ये पोस्टर
X
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को आज राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल सकता है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने जोरदार शुरुआत की है। जिसकी वजह से केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने में मदद मिलेगी। इस पार्टी की स्थापना 10 साल पहले अरविंद केजरीवाल के द्वारा की गई थी। आम आदमी पार्टी देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ही राष्ट्रीय पार्टी की सूची में शामिल हो जाएगी। अब तक भारत में सिर्फ 8 पार्टियों को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल है।

राष्ट्रीय पार्टी बनने की ओर 'आप' का सफर

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए एक राजनीतिक पार्टी को कम से कम 4 राज्यों में मान्यता हासिल करने की जरूरत होती है और एक राज्य में पार्टी के तौर पर मान्यता हासिल हो। कम से कम दो राज्यों में जीत की जरूरत होती है और विधानसभा चुनाव में 6 फीसदी वोट मिले हों। अन्य शब्दों में कहा जाए तो आम आदमी पार्टी को आज हो रही मतगणना में 6 फीसदी वोट और कम से कम दो सीटें जीतने की आवश्यकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि 26 नवंबर 2012 को देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने एक पार्टी का गठन किया था। इस नई पार्टी का नाम था आम आदमी पार्टी। पार्टी को झाड़ू चुनाव चिह्न मिला था। ऐसे में अब आप के लिए राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के लिए औपचारिक ऐलान बाकी है। नेशनल पार्टी के तौर पर कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, सीपीआई, सीपीआई, राष्ट्रवादी कांग्रेस, एनसीपी, नेशनल पीपल्स पार्टी और तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी अभी लिस्ट में शामिल हैं। अगर आप इस लिस्ट में शामिल होती है तो 9वीं राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी।

Tags

Next Story