गुजरात के कोविड अस्पताल में अचानक लगी भीषण आग, 18 लोगों की हुई मौत

गुजरात के कोविड अस्पताल में अचानक लगी भीषण आग, 18 लोगों की हुई मौत
X
आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।

गुजरात के भरूच में स्थित एक कोविड अस्पताल (Covid Hospital) में शनिवार को अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से करीब 18 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा इतना भयंकर था कि चारों तरफ चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल में आग लगी। घटना की जानकारी पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित यह अस्पताल गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से करीब 190 किलोमीटर दूर भरूच-जंबूसार राजमार्ग पर स्थित है। इसका संचालन एक न्यास करता है। अधिकारी ने बताया कि चार मंजिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात करीब साढे़ 12 बजे भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग आईसीयू वॉर्ड में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में चीख पुकार मच गई। इसबीच अस्पताल में करीब 18 लोगों की जान चली गई। वहीं सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर 10 से ज्यादा गाड़ियों को भेजा गया। आनन फानन में अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, लेकिन इसबीच ही 18 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 12 मरीज, 2 नर्स व अन्य स्टाफ भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि जिस समय अस्पताल में आग लगी। उस समय यहां 58 मरीज भर्ती थे। अचानक आग लगने से चारों तरफ चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने मौका संभालते हुए कई मरीजों को बचाया। 18 लोगों की मौत के साथ कई लोग घायल हो गये है। जिनका उपचार दूसरे अस्पतालों में चल रहा है।

Tags

Next Story