गुजरात: थप्पड़कांड पर बोले हार्दिक पटेल, मुझ पर हमले करवा रही भाजपा

गुजरात: थप्पड़कांड पर बोले हार्दिक पटेल, मुझ पर हमले करवा रही भाजपा
X
गुजरात में सुरेंद्रनगर की एक रैली में कांग्रेस नेता और पाटिदार आंदोलन के प्रमुख हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारा गया है। एक शख्स ने मंच पर चढ़कर हार्दिक को थप्पड़ मारा है।

गुजरात में सुरेंद्रनगर की एक रैली में कांग्रेस नेता और पाटिदार आंदोलन के प्रमुख हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारा गया है। एक शख्स ने मंच पर चढ़कर हार्दिक को थप्पड़ मारा है। इसके बाद हार्दिक के समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा।

इस थप्पड़कांड को लेकर हार्दिक पटेल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया। हार्दिक पटेल ने कहा कि यह हमला भाजपा ने करवाया है। भाजपा मुझे मरवाना चाहती है। बता दें कि यह उनकी पहली रैली है। जिसे वो संबोधित कर रहे थे।

बीते गुरुवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के अंदर एक शख्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव और भूपेंद्र यादव पर जूता फेंका था। जिसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कांड में कानपुर के शक्ति भार्गव का नाम सामने आया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story