Gujarat Morbi Bridge Collapse: पीएम नरेंद्र मोदी आज जाएंगे मोरबी, 2 नवंबर को रहेगा राज्यव्यापी शोक

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री आज मोरबी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेंगे। गुजरात सरकार ने दो नवंबर को राज्यव्यापी शोक घोषित किया है। इस दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तो वहीं कोई समारोह या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
मोरबी पुल टूटने की वजह से नदी के तल में कई शव होने की आशंका जताई जा रही है। NDRF गुजरात के कमांडेंट वीवीएन प्रसन्ना कुमार ने बताया कि हमने आज भी सर्च एंड रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू कर दिया है। कुछ शव के नदी के तल पर होने की आशंका है। हमने अपने गोताखोरों की मदद से ऑपरेशन फिर से शुरू किया है।
#WATCH गुजरात: मोरबी में घटनास्थल पर खोज और बचाव कार्य जारी है। pic.twitter.com/Eh6TCU7UDq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2022
रेस्क्यू ऑपेरशन फिर से शुरू
मोरबी के घटना स्थल पर बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। नदी के एक-एक चप्पे को खंगाला जा रहा है।
Gujarat | Rescue operations resume at the spot of the #Morbi incident, teams of Indian Navy and NDRF deployed pic.twitter.com/YD6WmQ41RY
— ANI (@ANI) November 1, 2022
जो बाइडेन ने हादसे पर दुख व्यक्त किया
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मोरबी पुल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हम भारत के साथ खड़े हैं।
#WATCH | Gujarat: Visuals from the site of the incident where a bridge collapsed in Morbi leaving 134 dead, as per the last updated death toll.
— ANI (@ANI) November 1, 2022
The search and rescue operations resumed at the spot this morning. #MorbiBridgeTragedy pic.twitter.com/cfNgsPM2hc
पुल पर जाने वालों की संख्या तय
अहमदाबाद नगर निकाय ने इस हादसे के बाद साबरमती नदी पर बने अटल ब्रिज पर जाने वालों की संख्या तय कर दी है। अब इस पुल पर एक बार में 3000 लोग ही जा सकेंगे।
सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे से सबक लेते हुए प्रदेश के तमाम पुलों की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने मोरबी पुल हादसे पर भी शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS