गुजरात में भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, हो सकती है कई मंत्रियों की छुट्टी

गुजरात में भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, हो सकती है कई मंत्रियों की छुट्टी
X
गुजरात में नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Gujarat CM Bhupendra Patel) के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रिमंडल का शपथग्रहण टल गया है। कल गुरुवार दोपहर 1:30 बजे होगा।

गुजरात (Gujarat) में नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Gujarat CM Bhupendra Patel) के शपथ ग्रहण के बाद अब उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को आज शपथ दिलवाई जाने वाली थी। लेकिन अब खबर है कि गुजरात में भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का आज होने वाला शपथग्रहण टल गया है। अब कल गुरुवार दोपहर 1:30 बजे होगा। सूत्रों से खबर है कि रूपाणी मंत्रिमंडल में शामिल कई मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। इसको लेकर बातचीत का दौर जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में मंत्रिमंडल विस्तार (Gujarat Cabinet) में कौन नए चेहरे होंगे। इसको लेकर कई नाम सामने हैं, जो ज्यादातक नए हैं। साथ ही भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में 3 महिला विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। दरअसल, नए चेहरों को लेकर पेच फंसा हुआ है। पहले शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे होना था लेकिन फिर शाम को और अब 16 सितंबर को ढेड़ बजे होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं, जिसपर अंदरूनी कलह बढ़ गई है। माना जा रहा है कि 24 मंत्री राजभवन में शपथ ले सकते हैं। बीजेपी पार्टी ने शपथ ग्रहण से पहले ही सभी विधायकों को गांधीनगर पहुंचने का निर्देश दे दिया था। बीते सोमवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत के द्वारा भूपेंद्र पटेल को गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलवाई थी।

नए मंत्रिमंडल के संभावित मंत्रियों की सूची

1. हर्ष शांगवी

2. देवा भाई मालम

3. शाशिकान्त पटेल

4. गोविंद पटेल

5. आत्माराम परमा

6. नीमा बेन आचार्य

7. दुष्यंत पटेल

8. कृति शाइनी राणा

9. राकेश शाह

10. ऋषिकेश पटेल

11.मोहन धोड़िया

Tags

Next Story