गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ा सिमी का पूर्व अध्यक्ष, 18 साल बाद आजमगढ़ से गिरफ्तार

गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़ा सिमी का पूर्व अध्यक्ष, 18 साल बाद आजमगढ़ से गिरफ्तार
X
गुजरात पुलिस ने प्रतिबंधित स्टुडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष शाहिद बद्र को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। एक मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था जिसमें वह पेश नहीं हुआ था।

गुजरात पुलिस ने प्रतिबंधित स्टुडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष शाहिद बद्र को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। एक मामले में उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था जिसमें वह पेश नहीं हुआ था।



खबरों के मुताबिक शाहिद बद्र को आजमगढ़ के मनचोभा गांव से गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके समर्थकों ने गुजरात पुलिस को रोकने का भी प्रयास किया। शाहिद को 18 साल पुराने देशद्रोह और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।



भारी संख्या में पुलिस बल शाहिद को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां उसके वकील ने ट्रांजिट रिमांड के बाद ही गुजरात लेकर जाने की मांग की। शाहिद के खिलाफ साल 2001 में गुजरात के कच्छ जिले के भुज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।



पुलिस के मुताबिक शाहिद बद्र के खिलाफ एक मामले में वारंट जारी किया गया था लेकिन वह आया नहीं। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए आजमगढ़ पहुंची। बद्र के खिलाफ दिल्ली में चार, बहराइच, गोरखपुर और आजमगढ़ में मुकदमे दर्ज हैं।

सिमी को साल 2002 में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित किया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2008 में कुछ समय के लिए इस संगठन को बहाल कर दिया था। यह एक मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story