गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर रिहा किए जाएंगे 8 सिख कैदी

गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर रिहा किए जाएंगे 8 सिख कैदी
X
गृह मंत्रालय (Ministry Of Home Affairs) के एक प्रवक्ता (Spokesperson) ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की विभिन्न जेलों में बंद नौ सिख कैदियों (Sikh Prisioners) को विशेष व्यवस्था के तहत राहत देने का फैसला किया है।

गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev) के 550वें प्रकाश पर्व (Prakash Parv) पर सरकार सिख कैदियों के लिए बड़ी घोषमा की है। सरकार मानवीय आधार पर देश भर की विभिन्न जेलों में बंद आठ सिख कैदियों (Sikh Prisoners) को नवंबर में रिहा करेगी जो पंजाब में आतंकवाद (Terrorism) के दौरान किए गए अपराधों के सिलसिले में देश की विभिन्न जेलों में बंद हैं।

मृत्युदंड से बदलकर आजीवन कारावास की जाएगी सजा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी घोषणा की कि विशेष माफी के तहत एक कैदी को मिले मृत्युदंड को बदलकर आजीवन कारावास किया जाएगा। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की विभिन्न जेलों में बंद नौ सिख कैदियों को विशेष व्यवस्था के तहत राहत देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि एक मामले में मृत्युदंड पाए एक कैदी की सजा को घटाकर आजीवन कारावास करने का फैसला किया गया है जबकि बाकी आठ मामलों में विशेष माफी के तहत आजीवान कारावास और अन्य सजा काट रहे कैदियों की समयपूर्व रिहाई की जाएगी।

पंजाब में आतंकवाद के दौर में सुनाई गई थी सजा

प्रवक्ता ने कहा कि इन व्यक्तियों के देश की विभिन्न अदालतों द्वारा पंजाब में आतंकवाद के दौर में किये गए अपराधों के लिये सजा सुनाई गई थी। केंद्र सरकार ने यह फैसला लंबे समय से सिख समुदाय के विभिन्न वर्गों द्वारा की जा रही मांगों को देखते हुए सद्भावना में लिया है।

सिख कैदियों की रिहाई के लिए इस आशय का एक पत्र शनिवार को संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र शासित क्षेत्रों को भेजा गया है। नवंबर में ही सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व है।

इस बीच सरकार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर कैदियों के लिये विशेष माफी के तहत देश की विभिन्न जेलों में बंद कुछ और बंदियों को रिहा करने की भी योजना बना रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story