Happy Diwali 2022: देश भर में आज दीपावली की धूम, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कांग्रेस ने भी किया ट्वीट

Happy Diwali 2022: देश में आज दीपावली (Deepawali) का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे से मिल रहे हैं। दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं देश की प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ट्वीट कर दीपों के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए ट्वीट किया है कि सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार 24 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर ट्वीट किया। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं। दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों को बधाई दी और उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महापर्व दीपावली के अवसर पर सभी को बधाई और अनंत शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी और बीजेपी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर देश के लोगों को इस महापर्व पर बधाई दी है।
समाज में व्याप्त हर प्रकार के अंधकार के विरुद्ध 'प्रकाश' की शाश्वत विजय के अमर प्रतीक, महापर्व दीपावली की सभी को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 24, 2022
इस पावन प्रकाश पर्व पर कामना है कि अखिल जगत 'राममय' हो।
माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी का जीवन सुख-समृद्धि और सद्भाव के उजास से आलोकित हो।
कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि उम्र कोई भी हो, अधर्म पर धर्म की जीत निश्चित है। दीपावली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश आपके जीवन को धन और समृद्धि से भर दें। प्रकाश का त्योहार दिवाली भारत में सबसे लोकप्रिय है। दिवाली आज, 24 अक्टूबर, 2022 को मनाई जा रही है - बहुत धूमधाम और उल्लास के साथ। दिवाली के दौरान, हिंदू स्वास्थ्य, समृद्धि, धन और खुशी के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इस दिन देवी काली और भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS