Independence Day Of India: 15 अगस्त का इतिहास, भारत ही नहीं इन 5 देशों में भी मनाया जाता है आजादी का जश्न

Independence Day Of India: इतिहास के पन्नों पर 15 अगस्त (15 August) की तारीख सुनहरे अक्षरों से अपनी कहानी बयान करती है। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए ही नहीं दुनिया के नक्शे पर नजर आने वाले 5 अन्य देश भी है, जिन्हें गुलामी से आजादी मिली थी। इस साल भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाने जा रहा है।
हर साल भारत के साथ दुनिया के 5 ऐसे देश हैं, जो अपनी आजादी का जश्न भी मनाते हैं। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि भारत के अलावा वे कौन-कौन से ऐसे देश हैं, जो 15 अगस्त मनाते हैं। भारत के अलावा साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, कांगो, बहरीन और लिकटेंस्टीन भी स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।
15 अगस्त 1947 को भारत अग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से आजाद हुआ था। इस जश्न को पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है। देश से फ्रीडम फाइटरों के लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली थी।
1. रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (Republic of Congo)
15 अगस्त के इतिहास में कांगो देश भी गिना जाता है। 15 अगस्त 1960 को पूरा देश आजाद हो गया था। फ्रांस की गुलामी से रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो नाम का देश स्वतंत्रता मिली थी।
2. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया (North Korea and South Korea)
साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया को भी 15 अगस्त को आजादी मिली थी। इस दिन को दोनों देश स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। यूएस और सोवियत फोर्सेज ने जापान के कब्जे से कोरिया को आजाद करवाया था। साउथ कोरिया में इस दिन को नेशनल हॉलीडे घोषित किया था।
3. बहरीन (Bahrain)
बहरीन भी 15 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मनाता है। बहरीन को आजादी एक सर्वे के द्वारा मिली थी। जिसके बाद उसे ब्रिटेन से अलग किया गया। 15 अगस्त 1971 को एक देश के रूप में दुनिया के नक्शे पर स्वतंत्र देश बना।
4. लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)
लिकटेंस्टीन भी 15 अगस्त को दुनिया के नक्शे पर स्वतंत्र देश बना। जो स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित है। इस देश में सबसे ज्यादा जर्मनी बोली जाती है। यह दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है। जर्मनी के शासन से मिली आजादी के रूप में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS