Happy New Year 2021 Mausam ki jankari: नए साल पर दिल्ली एनसीआर में कोहरे ने दी दस्तक, उत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी

Happy New Year 2021 Mausam ki jankari: नए साल पर दिल्ली एनसीआर में कोहरे ने दी दस्तक, उत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी
X
New Year Mausam ki jankari: एक जनवरी 2021 को नए साल की शुरुआत पर ही मौसम ने भी करवट बदल ली है। उत्तर भारत में शीतलहर जारी है और इसी बीत दिल्ली सुबह से ही कोहरे की चादर छाई हुई है।

New Year Mausam ki jankari: एक जनवरी 2021 को नए साल की शुरुआत पर ही मौसम ने भी करवट बदल ली है। उत्तर भारत में शीतलहर जारी है और इसी बीत दिल्ली सुबह से ही कोहरे की चादर छाई हुई है। घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है। इस बदले मौसम के साथ आप भी अपने घर पर नए साल का जश्न इस कड़कड़ाती ठंड के साथ मना सकते हैं।

उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। सबसे ज्यादा असर नदी किनारे और खेतों में नजर आएगा। कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। यूपी, बिहार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जैसे राज्यों में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है।

पश्चिम भारत के राजस्थान और देश के मध्य हिस्से में मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसन विभाग ने उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक जोरदार शीतलहर की भविष्यवाणी की है। जहां इस वक्त न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस है। नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत में 3 से 5 जनवरी तक आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड के साथ नए साल का आगाज होगया है। हरियाणा के हिसार में बीती रात 47 साल में सबसे ठंडा मौसम रहा है। कश्मीर में भी आज ठंड का प्रकोप बढ़ गया और घाटी में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया।

दिल्ली का मौसम

नए साल की शुरुआत के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में कोहरे की चादर छा गई है। आज सुहब 7 बजे यमुना के किनारे पर घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहीं विज़िबिलिटी कम होने की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार में कमी आई है। दिल्ली के राजघाट पर आज आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हुई।


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई है।

Tags

Next Story