Happy New Year Par Kavita 2021 : इस कविता को पढ़ कर आप भी कहेंगे 'हफ्ते बीते महीने बीते, बीतने को है यह साल'

Happy New Year Par Kavita 2021 : इस कविता को पढ़ कर आप भी कहेंगे हफ्ते बीते महीने बीते, बीतने को है यह साल
X
Happy New Year Par Kavita 2021: साल 2020 (Year Ender 2020) का अंतिम महीना दिसंबर चल रहा है और नया साल 2021 (Happy New Year 2021) आने वाला है।

Happy New Year Par Kavita 2021: साल 2020 (Year Ender 2020) का अंतिम महीना दिसंबर चल रहा है और नया साल 2021 (Happy New Year 2021) आने वाला है। नए साल की तैयारियों में देश दुनिया के तमाम लोग जुट गए हैं। नए साल को लेकर लोग गूगल पर नई कविताएं, नई शायरी, नए साल की शायरी, नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश, हैप्पी न्यू इयर शायरी, नए साल की फोटो को सर्च कर रहे हैं। अगर प्राचीन काल की बात करें, तो आज से लगभग 4,000 साल पुराने एक नए साल के आगमन की तारीख के साथ इस त्योहार को मनाया जाता है। जबकि भारतीय पंचांग के मुताबिक, एक अप्रैल से भारत में नव वर्ष की शुरुआत होती है। इस अवसर पर एक बड़े त्यौहार को रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर आप ये कविता भी नए साल पर पढ़ सकते हैं....

Happy New Year Par Kavita 2021 / Kavita 2021/ New Year Kavita, Kavita 2021/ Hot Kavita 2021/Kavita ki Kavita 2021


Happy New Year Par Kavita 2021 / Kavita 2021/ New Year Kavita, Kavita 2021/ Hot Kavita 2021/Kavita ki Kavita 2021

हफ्ते बीते महीने बीते, बीतने को है यह साल।

दुआ यही है नए साल में ,सब रहे खुशहाल।।

नववर्ष में नवजीवन का ,हो जन जन में संचार।

नफरत मिटे सब के दिलों से, चहूं ओर हो बस प्यार ही प्यार।।

नूतन वर्ष कुछ ऐसा आए, सबके लिए नई सौगात लाए।

ना कोरोना से किसी की जान जाए, ना अन्नदाता फिर सड़क पर आए।।

ना फिर से कोई भाई सीमा पर अपने प्राण गवाएं।

जय जवान जय किसान की उक्ति अब चरितार्थ हो जाए।।

जात,धर्म के नाम पर ना हो फिर कोई खूनी खेल।

हिंदू हो चाहे हो मुस्लिम ,बढ़े प्यार और मेल।।

नव वर्ष की नव सुबह पर, मिलकर नई पहल करें।

मुरझा गए हैं जो रिश्ते ,प्रेम जल उनमें भरें।।

हे भगवन इस नूतन वर्ष में, दो कुछ ऐसा वरदान।

ना हो कभी अत्याचार, मिले स्त्री को सम्मान।।

खुशियां मिले सभी को, मिटे जीवन से अंधकार।

नया साल सबके जीवन में लाए आशाएं अपार।।

नववर्ष पर कविता

मोनिका कटारिया

Tags

Next Story