Happy Republic Day 2020: डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किए बिना अधूरा है गणतंत्र दिवस, सुनिए उनका ये दमदार भाषण

Happy Republic Day 2020: हर साल 26 जनवरी को भारत गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल भारत 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किये बिना मनाया ही नहीं जा सकता है। गणतंत्र दिवस भारतीय संविधान के लागू होने के अवसर पर मनाया जाता है और डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता हैं।
26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। 29 अगस्त 1947 के प्रस्ताव के मुताबिक, एक प्रारूप समिति बनाई गई थी। जिसमें सात सदस्य थे और उसके अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर थे। डाँ. आंबेडकर ही एक ऐसे सदस्य थे, जिन्होंने अपने कंधों पर ही संविधान निर्माण का कार्यभार संभाला था। इसी बीच आज हम आपके लिए डाँ. आंबेडकर की स्पीच लाए हैं। जो उन्होंने 17 दिसंबर 1946 में संविधान सभा के दौरान दी थी। आइए सुनते हैं डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की स्पीच।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS