Internation Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल, शेयर किया ये वीडियो

Happy Womens Day 2020: 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर महिला के सम्मान और उनके प्यार को लेकर गूगल ने खास डूडल बनाया है।
गूगल ने इस बार दुनिया भर की महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने वाला एक एनिमेटेड वीडियो बनाया है। जिसकी थीम गूगल ने महिला दिवस 2020 डूडल के लिए बनाई है।
इस वीडियो में गूगल ने लिंग समानता और श्रम आंदोलनों के लिए संघर्ष की कहानी को दर्शाया है। गूगल के अतिथि कलाकार जूली विल्किंसन और लंदन से जॉयने हॉर्सक्रॉफ्ट ने 3 डी-पेपर मंडला एनीमेशन बनाया है।
वीडियो के पहले भाग में ब्लैक-एंड-व्हाइट लेयर में आंदोलन दिखता है। जिसमें महिलाओं ने 1800 के दशक के शुरुआती दौर में श्रम के बराबर अधिकारों की मांग की थी।
वीडियो का दूसरा भाग लैंगिक समानता के लिए संघर्ष की कहानी को बताता है, 1990 के दशक से लेकर आज तक महिलाओं की यथास्थिति में बदलाव के लिए संघर्ष कैसा रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS