Har Ghar Tiranga: घर पर फहरा दिया तिरंगा? अब यहां से Download कर लीजिए Certificate

Har Ghar Tiranga Certificate: पूरा देश अब बस कुछ ही घंटो के इंतजार के बाद आजादी (Independence) का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाने जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने 'हर घर तिरंगा अभियान' (Har Ghar Tiranga abhiyan) की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री के आग्रह के बाद सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पिक्चर से लेकर घरों की छतों में राष्ट्रीय ध्वज ही देखने को मिल रहा है। अगर आपने इस अभियान में शामिल होते हुए अपने घरों की छतों में तिरंगा लगा दिया है तो आप इसका सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने वाले सभी नागरिकों को सरकार की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। आपने भी अपने घर, ऑफिस या अन्य कहीं भी तिरंगा लगाया है तो आपको भी अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए आपको कहीं नही जाना है। आसान से ऑनलाइन प्रोसेस के बाद आप घर बैठे इस सर्टिफिकेट को प्राप्त कर सकते हैं। आइए हम आपको हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का आसान तरीका समझाते हैं।
- हर घर तिरंगा अभियान का सर्टिफिकेट ऐसे करें प्राप्त (har Ghar Tiranga abhiyan certificate download)
- सबसे पहले आपको https://harghartiranga.com/ वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां Pin a Flag के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लोकेशन का एक्सेस देना होगा।
- प्रोफाइल पिक्चर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद अपना नाम और नंबर ऐड करें।
- इन सबके बाद आपको अपने तिरंगा की पॉजिशन को मार्क करना है, जिससे आपका सर्टिफिकेट तैयार हो जाएगा।
- आप सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS