Har Ghar Tiranga: कश्मीर से कन्याकुमारी तक 'हर घर तिरंगा अभियान' की धूम, PM ने की ये अपील

Har Ghar Tiranga: कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर घर तिरंगा अभियान की धूम, PM ने की ये अपील
X
Har Ghar Tiranga Live Updates: देशभर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज हो चुका है। कई जगहों पर बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव को हर्ष उल्लास से मनाया जा रहा है। इसी बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी को बदलें। यहां पढ़ें हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े तमाम बडे़ अपडेट्स...

Har Ghar Tiranga Live Updates: पूरे देश में 15 अगस्त की तैयारी धूमधाम से चल रही है। भारत सरकार का हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हो चुका है और 15 अगस्त को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस तक जारी रहेगा। यह अभियान नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देशभर में इसकी धूम है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीटर पर पोस्ट में देशवासियों से 'हर घर तिरंगा अभियान' में हिस्सा लेने को कहा था। उन्होंने लिखा था कि तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। साथ ही, एक ट्वीट में पीएम ने लोगों से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें, जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा।

Har Ghar Tiranga Live Updates:

शाह ने गुजरात में तिरंगा अभियान को दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ गुजरात के अहमदाबाद में 'हर घर तिरंगा' अभियान को हरी झंडी दिखाई है। एक जनसभा में शाह ने कहा कि 15 अगस्त 2023 को 'आजादी का अमृत महोत्सव' का समापन होगा, लेकिन इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा है कि हम 15 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2047 तक 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाएंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल से लेकर 100 साल तक हम भारत को हर क्षेत्र में महान बनाने के लिए जीएंगे।

सीएम योगी ने भी हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

उत्तरप्रदेश भी हर घर तिरंगा अभियान से अछूता नहीं रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित सीएम आवास पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाई

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' को मनाने लिए डल झील के पास एसकेआईसीसी से बॉटनिकल गार्डन तक तिरंगा रैली को रवाना किया है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हमें गर्व महसूस हो रहा है कि हम आज 'तिरंगा रैली' का हिस्सा थे। इस साल की रैली पिछले साल की तुलना में बड़ी थी। हम देश की शांति के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बाइक रैली में लिया हिस्सा

देशभर में हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से जारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दिल्ली में आयोजित हर घर तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल लोगों में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा उमंग और उत्साह है। साथ ही, कहा कि 15 अगस्त पर हर घर में एक तिरंगा लहराया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव को खुशी के साथ मनाया जा रहा है।

Tags

Next Story