राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले- 52 वर्षों तक तिरंगा नहीं फहराया... पूछे तीन बड़े सवाल

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के 'हर घर तिरंगा' अभियान ('Har Ghar Tiranga' Campaign) को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी अभियान के जोर-शोर से प्रचार में जुट गई है, तो वहीं कांग्रेस (Congress) ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। इसी बीच कर्नाटक (Karnataka) पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाने वालों को द्रेशद्रोही संगठन का बताया है। साथ ही कई सवाल भी पूछे हैं।
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया। आज़ादी की लड़ाई से ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।
कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग के सभी साथियों से मिलकर बहुत खुशी हुई।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 3, 2022
इतिहास गवाह है, 'हर घर तिरंगा' मुहीम चलाने वाले, उस देशद्रोही संगठन से निकले हैं, जिन्होंने 52 सालों तक तिरंगा नहीं फहराया।
आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे। pic.twitter.com/tp2fjLki75
राहुल गांधी ने पूछे ये तीन बड़े सवाल
इसके अलावा राहुल गांधी फेसबुक पर हुबली में स्थित कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग पहुंच कर तिरंगा बुनने वालों से मुलाकात का एक फोटो शेयर किया। साथ ही राहुल गांधी ने लिखा कि कर्नाटक के हुबली में स्थित कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग पहुंच कर हमारा तिरंगा बुनने वाले सभी कामगारों से मुलाकात करके बहुत खुशी हुई। तिरंगे को हमेशा ऊंचा रखने के लिए लाखों देशवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन एक संगठन ने तिरंगे को अपनाने से हमेशा मना किया, 52 सालों तक नागपुर में अपने मुख्यालय पर तिरंगा नही फहराया, लगातार तिरंगे को अपमानित किया। आज उसी संगठन से निकले हुए लोग तिरंगे का इतिहास बता रहे हैं, 'हर घर तिरंगा' मुहिम चला रहे हैं। सिर्फ़ अपने प्रचार में डूबे उन लोगों से मैं फिर वही सवाल पूछ रहा हूं।
1. 52 सालों तक आरएसएस ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया?
2. खादी से राष्ट्रीय ध्वज बनाने वालों की आजीविका को नष्ट क्यों किया जा रहा है?
3. चीन से मशीन निर्मित, पॉलिएस्टर झंडे के आयात की अनुमति क्यों दी गई?
कर्नाटक में भाजपा की 40 प्रतिशत कमीशन सरकार
इसके अलावा राहुल गांधी ने यहां पर एक आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा की 40 प्रतिशत कमीशन सरकार गुरु बसवन्ना के ईमानदारी और कर्म ही पूजा के आदर्शों के विपरीत चलती है। कांग्रेस इस भ्रष्ट और अक्षम सरकार को उखाड़ फेंकने के अपने प्रयासों में एकजुट है। हमारी दृष्टि- सभी के लिए एक सरकार, जो गरीबों के लिए काम करती है, और शांति और सामंजस्य लाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS