हार्दिक पटेल गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

X
By - Haribhoomi |11 July 2020 9:11 PM IST
पटेल गुजरात में कुछ साल पहले पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चेहरा बनकर उभरे थे और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
नयी दिल्ली. कांग्रेस ने गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से चर्चित हुए युवा नेता हार्दिक पटेल को शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार्दिक पटेल की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की।
पटेल गुजरात में कुछ साल पहले पाटीदार आरक्षण आंदोलन के चेहरा बनकर उभरे थे और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस ने महेंद्र सिंह परमार को आणंद, आनंद चौधरी को सूरत और यासीन गज्जन को देवभूमि द्वारका की जिला कांग्रेस कमेटियों का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS